Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

नीरज चोपड़ा का सुनहरा सिलसिला टूटा, 27 स्पर्धाओं में पहली बार पोडियम से चूके

इस प्रदर्शन के साथ नीरज का 26 लगातार प्रतियोगिताओं में टॉप-2 में फिनिश करने का रिकॉर्ड टूट गया। उनका यह स्वर्णिम सफर जून, 2021 से शुरू हुआ था, जब उन्होंने फिनलैंड के कोर्टाने गेम्स में तीसरा स्थान हासिल किया था। इसके बाद से हर टूर्नामेंट में नीरज या तो पहला या दूसरा स्थान लेकर ही लौटे।

18 Sep 2025

नीरज चोपड़ा का सुनहरा सिलसिला टूटा, 27 स्पर्धाओं में पहली बार पोडियम से चूके

नई दिल्ली। टोक्यो में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में गुरुवार को भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा का लगातार टॉप-2 में रहने का अद्भुत सिलसिला थम गया। नीरज इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन थे। वह 84.03 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो ही कर पाए और आठवें स्थान पर रहे।

इस प्रदर्शन के साथ नीरज का 26 लगातार प्रतियोगिताओं में टॉप-2 में फिनिश करने का रिकॉर्ड टूट गया। उनका यह स्वर्णिम सफर जून, 2021 से शुरू हुआ था, जब उन्होंने फिनलैंड के कोर्टाने गेम्स में तीसरा स्थान हासिल किया था। इसके बाद से हर टूर्नामेंट में नीरज या तो पहला या दूसरा स्थान लेकर ही लौटे।

नीरज का यह सफर टोक्यो ओलंपिक 2021 से लेकर पेरिस ओलंपिक 2024 और कई डायमंड लीग्स तक फैला। इस दौरान उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियाई खेल, ओलंपिक और दर्जनों अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए।

हालांकि, टोक्यो में मिली इस नाकामी ने उनके सिलसिले को तोड़ दिया, लेकिन नीरज का अब तक का सफर भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उनके प्रदर्शन ने न सिर्फ भारत को विश्व एथलेटिक्स मानचित्र पर ऊंचाई दी है, बल्कि नई पीढ़ी को प्रेरणा भी दी है।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नीरज इस झटके के बाद कैसे वापसी करते हैं और आने वाले टूर्नामेंटों में अपने दमदार प्रदर्शन से एक बार फिर देश का तिरंगा फहराते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नीरज चोपड़ा का सुनहरा सिलसिला टूटा, 27 स्पर्धाओं में पहली बा
इस प्रदर्शन के साथ नीरज का 26 लगातार प्रतियोगिताओं में टॉप-2 में फिनिश करने का रिकॉर्ड टूट गया। उनका यह स्वर्णिम सफर जून, 2021 से शुरू हुआ था, जब उन्होंने फिनलै





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News